फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी के लिए काशी तैयार: सीएसआर फंड से लगेंगे आरओ वाले वाटर कूलर, राहगीरों को आसानी से मिलेगा पानी

Thu, 03 Apr 2025 10:54 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में भीषण गर्मी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पेयजल की आपूर्ति के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में आरओ वाले वाटर कूलर लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
भीषण गर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेयर अशोक कुमार तिवारी ने बुधवार को स्मार्ट सिटी के मीटिंग सभागार में नगर निगम व जल निगम के विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल के लिए नगर में सभी स्टैंट पोस्टों को ठीक कराया जाए ताकि राहगीरों को आसानी से पेयजल उपलब्ध हो सके। 

विज्ञापन


नगर में लंका, अस्सी, गोदौलिया, दशाश्वमेध घाट, राजघाट, ट्रॉमा सेंटर, मंडुवाडीह, रथयात्रा, चितरंजन पार्क, मैदागिन, रविदास गेट इत्यादि जगहों पर शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए वाटर कूलर के साथ आरओ सीएसआर फंड से लगवाएं। 

बैठक में मेयर ने आलोक विभाग व सामान्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर में प्रकाश व्यवस्था व गली, मार्ग मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू कराएं। लाजपत नगर का सर्वे कर लें और जो भी समस्याएं हैं उसका निराकरण तत्काल कराएं। 
विज्ञापन


मंडुवाडीह फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से दुकानें चल रही हैं। इन्हें हटवाया जाए। यहां नगर निगम की ओर से वाहन पार्किंग का संचालन कराने का कार्य शुरू कराएं। चौकाघाट पुल के नीचे अतिक्रमण करके लोग रह रहे हैं। इन्हें हटवाकर वहां गमले व पेड़-पौधे लगाकर सुंदरीकरण का कार्य कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें