फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रितेश्वर महाराज ने अखिलेश की देशभक्ति पर उठाए सवाल, मठाधीश वाले बयान पर बोले- एक राजनीतिक ऐसा नहीं कह सकता

Sat, 14 Sep 2024 04:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सद्गुरु रितेश्वर महाराज ने विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की प्रशंसा भी की। मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। अखिलेश के बयान पर रितेश्वर महाराज ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन
वृंदावन के सदगुरु रितेश्वर महाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मठाधीश... वाले बयान पर सद्गुरु रितेश्वर महाराज ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। काशी विश्वनाथ में दर्शन-पूजन के बाद रितेश्वर महाराज मीडिया से वार्तालाप की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अखिलेश राजनीतिक आदमी नहीं हो सकते। क्योंकि इन्हें माफिया और भगवान में अंतर ही नहीं समझ में आ रहा है।

विज्ञापन


कहा कि अखिलेश देश के रक्षकों और आतंकवादियों, माफियाओं में अंतर नहीं कर पा रहे हैं। भारत देश के लोग मानवीय संस्कृति के लिए काम करते हैं लेकिन अखिलेश का बयान उनके दोहरे चरित्र को बयां कर रहा है। रितेश्वर महाराज ने कहा कि अखिलेश शंकराचार्य सहित अन्य संतों के पास भी जाते हैं बावजूद इसके उनका बयान उनके शक के घेरे में खड़ा कर रहा है कि क्या वे देशभक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें