फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू गेस्ट हाउस में संक्रमण का खतरा, कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करने वाले स्टाफ गेस्ट हाउस में डाले हैं डेरा

Thu, 26 Mar 2020 12:30 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस, बीएचयू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बीएचयू के एलडी गेस्ट हाउस में संक्रमण का खतरा बना हुआ है। ऐसा इसलिए कि बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संदिग्धों का इलाज करने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ गेस्ट हाउस के कमरों में रह रहे हैं, लेकिन यहां नियमित सैनिटाइजेशन न होने के साथ ही अन्य प्रोटोकॉल का भी पूरी तरह से पालन नहीं हो पा रहा है। इस वजह से यहां कार्यरत कर्मचारियों को भी ड्यूटी करने में डर बना हुआ है।

विज्ञापन


केवल प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसको देखते हुए डॉक्टर न केवल संदिग्ध और संक्रमित मरीजों को बल्कि आम लोगों को सेनेटाइजर या साबुन से हाथ की सफाई पर विशेष ध्यान देने और सतर्कता बरतने की अपील कर रहे हैं। बावजूद इसके बीएचयू के एलडी गेस्ट हाउस में संक्रमण से बचाव की जिस तरह की व्यवस्था होनी चाहिए वैसी नहीं दिख रही है। गेस्ट हाउस के चौथे और पांचवें मंजिल पर कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले स्टाफ को रुकने की व्यवस्था की गई है। वहां पर काम करने वाले कर्मचारियों के पास बचाव के संसाधन नहीं हैं। इससे यहां संक्रमण का खतरा बना हुआ है। 
 

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नहीं बरती सतर्कता तो बढ़ सकती है परेशानी

स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल के मुताबिक कोरोना के संदिग्ध का इलाज करने या ऐसे लोगों से संपर्क में आने वाले किसी को भी पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी भी सामान को छू रहे हैं तो इन सभी जगहों को सैनिटाइज कराना बहुत जरूरी है। नहीं तो जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऐसे में बीएचयू प्रशासन की ओर से गेस्ट हाउस के नियमित सैनिटाइजेशन नहीं कराना व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।  

गेस्ट हाउस के चौथी-पांचवीं मंजिल पर कोरोना संदिग्धों का इलाज करने वाले डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ के लिए कमरे दिए गए हैं। फिलहाल छह कमरे में लोग रह रहे हैं। गेस्ट हाउस अपने स्तर से सेनेटाइजेशन करा रहा है। फिलहाल अस्पताल के एमएस को पत्र लिखकर सेनेटाइजेशन सहित अन्य उपाय करने को कहा गया है। कर्मचारियों को भी मास्क, ग्लब्स दिए गए हैं। फिलहाल संक्रमण जैसी कोई बात नहीं है।

प्रोफेसर राकेश सिंह, प्रोफेसर इंचार्ज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें