प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पत्र ने रिक्शा चलाक के घर में खुशी का माहौल ला दिया है। दरअसल, पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के डोमरी गांव में एक रिक्शा चालक ने अपनी बेटी की शादी का न्योता पीएम को भेजा था। इसके बाद प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई संदेश भेजा है।
विज्ञापन
डोमरी गांव प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श गांव के रूप में चयनित है। रिक्शा चालक मंगल केवट की बेटी की शादी 12 फरवरी को थी। ऐसे में मंगल की पत्नी रेनू ने कहा कि पीएम मोदी आज वाराणसी में हैं, हम प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बताना चाहते हैं। हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि पीएम मोदी मंगल केवट के परिवार से मिलेंगे या नहीं।
मंगल ने बताया हमने पीएम को निमंत्रण पत्र भेजा था। दिल्ली स्थित पीएमओ जाकर खुद इसे देकर आया था। आठ फरवरी को हमें प्रधानमंत्री की तरफ से यह बधाई संदेश मिला। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में बेटी और दामाद के उज्जवल भविष्य की कामना की थी।