फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी को सपा नेता के बेटे ने दिखाया काला झंडा, हिरासत में

Sun, 16 Feb 2020 01:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
युवक को लेकर जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंगमबाड़ी मठ से निकलने बाद करीब साढ़े 12 बजे बीएचयू हेलीपैड पहुंचे, जहां उन्हें एक युवक ने काला झंडा दिखाया। इस दौरान युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


युवक की पहचान समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी के बेटे अजय यादव के रूप में हुई है। पुलिस उसे लंका थाने लेकर आ गई है। जहां हिरासत में लिए युवक से पूछताछ की जा रही है।

सड़क पर काले झंडे के साथ अचानक आ जाने से एसपीजी भी चौकन्ना हो गई थी। इस दौरान सुरक्षा को लेकर एसपीडी के सुरक्षा अधिकारी वाहनों से उतर आए थे।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री सुबह साढ़े 10 बजे करीब जंगमबाड़ी मठ पहुंचे थे। यहां उन्होंने श्रीसिद्धांत शिखामणि ग्रंथ के हिंदी संस्करण और ऐप का विमोचन किया। इसके बाद वह करीब साढ़े 12 बजे मठ से निकल गए और बीएचयू हेलीपैड पहुंचे रहे थे। तभी सपा नेता के बेटे ने काला झंडा दिखा दिया।

श्रीसिद्धांत शिखामणि ग्रंथ जगदगुरु रेनुकाचार्य द्वारा अगस्त्य ऋषि को दिए गए उपदेशों को इसमें संग्रहित किया गया है। आठवीं शताब्दी में शिवाचार्य स्वामी ने इसे लिपिबद्ध किया था। अनुष्टुप छंद में 1400 श्लोक इसमें है। यह मूलरूप में संस्कृत में है। इसका अनुवाद 19 भारतीय भाषाओं हिंदी, भोजपुरी, अवधी, मैथिली, ब्रज, गुजराती, उड़िया, तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी, कन्नड़, रसियन और नेपाली में है। ऐप में 19 भाषाओं में ग्रंथ का अध्ययन सुलभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें