फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और मजबूत होंगे सामाजिक संबंध ः रिचर्ड वर्मा

Fri, 18 Dec 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राजदूत ने रिचर्ड राहुल वर्मा ने गुरुवार को यहां निर्यातकों से मुलाकात की। कहा कि आने वाले समय में भारत और अमेरिका के बीच वाणिज्यिक क्षेत्र के साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक और शिक्षा के क्षेत्र में और घनिष्ठता बढ़ेगी।
विज्ञापन

 इसका प्रमाण है कि वर्तमान समय में भारत-अमेरिका के बीच पारस्परिक पूंजी निवेश बढ़ा है। उम्मीद है कि भविष्य में भी कृषि, पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक शोध, कौशल विकास तथा अन्य क्षेत्रों में परस्पर सहयोग और तकनीक का आदान-प्रदान बढ़ेगा।
इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कामर्स की उत्तर प्रदेश शाखा के संयोजन में होटल गेटवे में आयोजित पारस्परिक विचार गोष्ठी में अमेरिकी राजदूत का स्वागत चैंबर के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. ललित भसीन ने किया।
विज्ञापन

चैंबर की वाराणसी शाखा के अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल ने अमेरिकी राजदूत को सम्मानित किया। अहसान खान ने इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कामर्स का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।
गोष्ठी में अनीता डे, रवि पटोदिया, विनय शुक्ला, सुब्रतो पॉल, भरत अग्रवाल, आरके गोयल, साहिल गर्ग, जेपी मूंदड़ा, अमित बरनवाल, राज कुमार बोथरा, अदरूद्दीन, मनीष, अनुराग, पुनीत, राज, विनोद, आरसी जैन, एकलव्य, राजेश आदि प्रमुख थे। संचालन मुकुल कुमार शाह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें