फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: मुसहर बस्ती में राजस्व विभाग की टीम ने घरों पर चलाया बुलडोजर, कई परिवार हुए बेघर

Sat, 30 Oct 2021 05:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी की मुसहर बस्ती में राजस्व विभाग की टीम ने कई घरों को तोड़ दिया। कई परिवार बेघर हो गए हैं, शनिवार को उपजिलाधिकारी ने पीड़ितों से बात की।
विज्ञापन
बुलडोजर घर गिराने के बाद पड़ा मलबा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के करसड़ा में राजस्व विभाग की टीम ने मुसहर बस्ती में कई घरों पर बुलडोजर चलाया। शनिवार की सुबह उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से बात की।

विज्ञापन


मुसहर बस्ती में 13 परिवार के 60 लोग रहते हैं। शुक्रवार की शाम को राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची और जेसीबी से उनके घर तोड़ दिए। घरों के गिराने से परिवार के सबी लोग बेघर हो गए। रात में जब पीड़ित लोग जिलाधिकारी से मिलने जा रहे थे, तो पुलिस ने छावनी में रोककर सभी को समझाकर वापस भेज दिया।

परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। मुनीम बलदेव सदानंद, विजय गुड्डू ने बताया कि शुक्रवार की शाम प्रशासन के लोगों ने आकर हमारे घरों को गिरा दिया, जिससे हम लोग बेघर हो गए। हम अब बिना घर के रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लगभग 15 साल से हम लोग यहां रह रहे हैं। खतौनी में भी हमारा नाम है फिर भी हम लोगों को यहां से क्यों हटाया जा रहा है। शनिवार को दोपहर में राजातालाब के उपजिलाधिकारी राजस्व टीम के साथ पहुंचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें