फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: रिटायर्ड पुलिस दीवान ने खुद को गोली से उड़ाया, तीसरी पत्नी के रहता था साथ, सामने आ रही पारिवारिक कलह

Mon, 16 Nov 2020 02:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के मऊ कुतुबपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ने रविवार की देर रात खुद के लाइसेंसी असहले से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

मऊ कुतुबपुर गांव निवासी शिवजोर राम(66) पुत्र सोपाल पुलिस महकमे में बतौर सिपाही तैनात था। कुछ साल पहले ही वह दीवान पद से सेवानिवृत्त हुआ था। शिवजोर के दो पुत्रों राजेश व बृजेश की सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी।


वहीं पहली पत्नी की भी मौत के बाद शिवजोर ने दूसरा विवाह किया था जो उसे छोड़ कर चली गई। मृतक की पहले बेटे की पत्नी वाराणसी में नौकरी करती है और वहीं रहती है तो वहीं दूसरे बेटे की पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।

विज्ञापन

घर पर अकेला होने पर शिवजोर ने तीसरा ब्याह भी रचा लिया और तीसरी पत्नी के साथ वर्तमान में रहता था। रविवार की देर रात शिवजोर की तीसरी पत्नी मकान के ऊपरी तल पर सो रही थी। शिवजोर नीचे के हिस्से में सोए थे। देर रात लगभग दो बजे गोली चलने की आवाज हुई तो तीसरी पत्नी नीतू उतर कर नीचे आए और देखा कि शिवजोर लाइसेंसी बंदूक की गोली लगने से लहूलुहान होकर पड़े थे।

जब तक उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था होती, तब तक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से सिपाही की लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है। मृतक को पहली पत्नी से तीन बच्चे थे, जिसमें दो पुत्र व एक पुत्री थी। दोनों पुत्रों की पहले ही हादसे में मौत हो चुकी है। दूसरी पत्नी आयी और एक सप्ताह बाद ही छोड़ कर चली गई।

तीसरी पत्नी नीतू वर्तमान में साथ रहती थी और उससे भी शिवजोर को एक पुत्र है जो अभी एक साल का है। एसओ रौनापार ने बताया कि पारिवारिक कलह घटना की वजह है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। अभी कोई आरोप प्रत्यारोप सामने नहीं आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें