प्रयागराज में डॉक्टर की गिरफ्तारी के विरोध में निदेशक कार्यालय पर जताया विरोध
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी। प्रयागराज में अधिवक्ताओं और डॉक्टरों के बीच विवाद में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के डॉक्टर की गिरफ्तारी के विरोध में बृहस्पतिवार को आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कालीपट्टी बांधकर कामकाज किया। ओपीडी में मरीज देखने के साथ ही वार्ड, ऑपरेशन थियेटर सहित अन्य जगहों पर काली पट्टी बांधकर ही कामकाज किया।
आईएमएस बीएचयू कर रेजिडेंट डॉक्टर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अंबुज की अगुवाई में सुबह 9 बजे आईएमएस निदेशक कार्यालय पहुंचकर रेजिडेंट डॉक्टरों ने विरोध जताया। कहा कि दिन रात मरीजों की सेवा करने वाले डॉक्टरों के साथ आए दिन जिस तरह से दुर्व्यवहार किया जा रहा है, वह ठीक नहीं है। प्रयागराज में रेजिडेंट डॉक्टर पर प्राथमिकी दर्ज कराकर उत्पीड़न किया गया। विरोध में प्रयागराज के साथियों के समर्थन में शांतिपूर्वक काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया। डॉ. अंबुज ने कहा कि हर दिन की तरह ही बीएचयू के रेजिडेंट डॉक्टरों ने ओपीडी, वार्ड, सहित अन्य जगहों पर मरीजों की सेवा की। प्रयागराज मामले में हाईकोर्ट ने एफआईआर पर स्टे का फैसला सुनाया है। मामले में 27 को सुनवाई भी निर्धारित की गई है।