फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध छात्रों को अब नहीं पड़ेगा भटकना, अप्रैल में मिल जाएगा सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर

Wed, 28 Feb 2018 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू समेत पूर्वांचल के सभी विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं होंगे लाभान्वित
विज्ञापन

विज्ञापन
बीएचयू समेत पूर्वांचल के विश्वविद्यालयों में शोध करने वाले छात्र-छात्राओं को अब शोध के लिए उपकरणों के लिए विश्वविद्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अप्रैल से सभी उपकरण बीएचयू में एक ही जगह मिल जाएंगे। इसके लिए बीएचयू में 54 करोड़ से सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर बनाया जा रहा है।

पांच मंजिला सेंटर की बिल्डिंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध कॉलेजों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अलग-अलग विषयों पर शोध करते हैं।
विज्ञापन


इसमें अन्य विषयों की अपेक्षा विज्ञान संकाय, आईएमएस, कंप्यूटर साइंस के छात्रों को उपकरणों की जरूरत अधिक होती है। कई उपकरणों के लिए छात्र-छात्राओं को एक विभाग से दूसरे विभाग में भटकना पड़ता है।
विज्ञापन


कभी-कभी दूसरे विश्वविद्यालयों का भी सहारा लेना पड़ता है। सेंटर के कोआर्डिनेटर प्रो. एसके त्रिगुण का कहना है कि बीएचयू में बन रहे सेंटर में हाईटेक उपकरण, हाई परफार्मेंस कंप्यूटिंग आदि की सुविधा उपलब्ध होगी। बीएचयू समेत पूर्वांचल के सभी विश्वविद्यालयों के शोध छात्र यहां आकर लाभ उठा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें