फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: छात्रों के लिए खुशखबरी..., जल्द शुरू होगा रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम; डेयरी विज्ञान विभाग और TCPL में MoU

Fri, 21 Mar 2025 03:06 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। फेलोशिप चयनित उम्मीदवार को तीन साल की अवधि के लिए या उनके पीएचडी कार्यक्रम के पूरा होने तक वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
विज्ञापन
एमओयू के दाैरान अधिकारीगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tata Research Fellowship: बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के डेयरी विज्ञान और खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) के बीच समझौता हुआ है। इसके तहत छात्र-छात्राओं के लिए टाटा रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन


फेलोशिप के तहत विद्यार्थियों को शोध करने में वित्तीय मदद मिलेगी। बीएचयू में हुए समझौते के दौरान समझौता पत्र पर टीसीपीएल की ओर से ग्लोबल हेड विकास गुप्ता और बीएचयू के कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार सिंह ने हस्ताक्षर किए।

टाटा रिसर्च फेलोशिप कार्यक्रम उन विद्वानों को समर्थन देने के लिए बनाया गया है जो खाद्य प्रसंस्करण और स्थिरता के क्षेत्र में अभिनव समाधान विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विकास गुप्ता ने बताया कि यह एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है जो अंतःविषय अनुसंधान को प्रोत्साहित करता है और खाद्य प्रौद्योगिकी और संबद्ध क्षेत्रों में अत्याधुनिक विकास को बढ़ावा देता है। 
विज्ञापन


डेयरी विज्ञान और खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग, बीएचयू की एक शोध छात्रा इशिता नाग को साक्षात्कार और मूल्यांकन के दो दौर को पार करने के बाद फेलोशिप के लिए चुना गया। चयन प्रक्रिया में 15 मेधावी छात्रों ने मूल्यांकन में भाग लिया।

कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय हमेशा शोध उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा है और इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के सहयोग विश्वविद्यालय की वैश्विक शैक्षणिक स्थिति को बढ़ाते हैं। प्रो. यूपी सिंह ने कहा कि एमओयू न केवल हमारे संस्थान के लिए गौरव की बात है, बल्कि नवोदित शोधकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें