बीएचयू कुलपति के साथ प्रो.डीपी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में शिक्षा के सामने यह चुनौती है कि हम पूरे प्रदेश में स्किल्ड युवाओं को तैयार करें। स्किल जरूरतों को पूरा करने के लिए पाठ्यक्रम चलाने चाहिए। इसके लिए आईटीआई का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। यूपी में रोजगार बढ़ाने के लिए स्किल मैपिंग और वैज्ञानिक प्रगति के लिए एक रिसर्च इकोसिस्टम बनाने की जरूरत है।
प्रदेश में ढेर सारी रिसर्च लैब काम कर रही हैं, लेकिन विश्वविद्यालयों से उनका कोई समन्वय नहीं है। विश्वविद्यालय का निजी विश्वविद्यालयों से समन्वय नहीं है। आईटीआई का पॉलिटेक्निक के साथ समन्वय नहीं है। बेसिक का माध्यमिक के साथ समन्वय नहीं है। शिक्षा के विभागों में समन्वय के बिना शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का सपना पूरा नहीं हो सकता है। इस लिहाज से रोडमैप तैयार किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि शिक्षा से जुड़े सभी विभागों में आपसी समन्वय हो।