फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर धर्म परिवर्तन की रिक्वेस्ट: लिखा- 'दिल से कबूल करें इस्लाम, धरती पर केवल अल्लाह का वजूद'

Wed, 07 Dec 2022 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी के उद्यमी के अनुसार एक मोबाइल नंबर से संदेश आया और धर्म परिवर्तन का लालच दिया गया। धर्म विशेष के इतिहास व उसके महत्व को बताया गया। इस तरह के मैसेज कई लोगों के पास भेजे गए हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर जालसाज़ तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। व्हाट्स एप पर धर्म परिवर्तन संबंधी संदेश भेजे जा रहे हैं। वाराणसी में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक कारोबारी के पास इस तरह का मैसेज आया जिसकी शिकायत उन्होंने सिगरा थाने में की है। 
विज्ञापन


कारोबारी मृत्युंजय सिंह की तरफ से थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक, एक मोबाइल नंबर से संदेश आया और धर्म परिवर्तन का लालच दिया गया। धर्म विशेष के इतिहास व उसके महत्व को बताया गया। इस तरह के मैसेज कई लोगों के पास भेजे गए हैं। सिगरा थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया क़ि मामले की जांच साइबर सेल से कराई जाएगी।

मैसेज में लिखा था- 'दिल से कबूल करें इस्लाम, धरती पर केवल अल्लाह का वजूद' । इसके बाद मैसेज भेजने वाले ने इस्लाम का दर्शन और उदय और इतिहास से जुड़ी डिटेल्स भी भेजी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें