फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर ‘फिर वही दिन’ का म्यूजिक लांच

Thu, 28 Jan 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान के केएन उडुप्पा सभागार में लकवा जागरूकता पर बनी फिल्म ‘फिर वही दिन’ का म्यूजिक लांच किया गया।
विज्ञापन

 बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने फिल्म का म्यूजिक लांच किया। कुलपति ने कहा कि ये फिल्म लकवा जागरूकता की दिशा में सकारात्मक और महत्वपूर्ण कड़ी है।
न्यूरोलॉजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. वीएन मिश्रा ने बताया कि इस फिल्म की कहानी उन्होंने स्वयं लिखी है। इसके पूर्व उनके द्वारा मिर्गी पर जन जागरूकता के लिए ‘एक नया दिन’ फिल्म बनाई गई थी, जिसे पूरी दुनिया में सराहना मिली।
विज्ञापन

 उन्होंने बताया कि फिल्म के निर्माता नीरज सूद हैं और निर्देशन नरेंद्र आचार्य ने किया है। संगीत नरेंद्र निर्मल ने दिया है। म्यूजिक लांचिंग के साथ दिल्ली की रूधारियां बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

अतिथियों का स्वागत आईएमएस निदेशक प्रो. वीके शुक्ला ने किया। इस अवसर पर एमएस प्रो. केके गुप्ता, प्रो. एम. साहू, प्रो. नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें