फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदपुर औद्योगिक आस्थान में अधूरे निर्माण कार्य पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में हुई। उद्यमियों ने कई समस्याएं कमिश्नर दीपक अग्रवाल के समक्ष उठाईं। कमिश्नर ने पीसीएफ और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को फटकार भी लगाई। दी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि छह माह पूर्व चांदपुर स्थित औद्योगिक आस्थान में सड़क व नाली के कार्य का लोकार्पण हुआ था। बावजूद काम अधूरा है। दूसरे चरण का कार्य भी धीमी गति से चल रहा है। इस पर कमिश्नर ने पीडब्ल्यू अधिकारियों को फटकारा। ईंट भट्ठा परिषद के अध्यक्ष कमलाकांत पांडेय ने कहा कि 2020 में ही कोयला आया था, लेकिन अभी तक कोयला उद्यमियों तक पहुंच नहीं पाया है। इस पर कमिश्नर ने पीसीएफ अधिकारियों से जवाब तलब किया।
विज्ञापन

उद्यमी नीरज पारिख ने जिला पंचायत की ओर से वसूले गए टैक्स को अभी तक ट्रांसफर न करने का मुद्दा उठाया। रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि थाने के बाहर ही जब्त की हुई गाड़ियां खड़ी रहती हैं। जिसके चलते फैक्ट्रियों के अंदर से माल की आवाजाही में परेशानी होती है। सड़क निर्माण में भी बाधा उत्पन्न होती है।
लघु उद्योग भारती संगठन काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने ओडीओपी के तहत बनने वाले क्लस्टर में उद्योग भारती संगठन के साड़ी उद्योग से जुड़े सदस्यों तथा बुनकरों को नियम के तहत क्लस्टर से जोड़ने की मांग उठाई। उद्यमियों ने बिजली आपूर्ति में आ रही समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का जल्द से जल्द निदान कराएं। बैठक में संयुक्त उद्योग निदेशक उमेश सिंह, दिनेश जैन, केके गुप्ता, राजेश सिंह, सर्वेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें