फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे के अंदर बदलें खराब ट्रांसफार्मर : स्टांप मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बिल और मीटर संबंधी समस्या के निस्तारण के लिए लोगों को विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। विभाग की ओर से प्रत्येक सोमवार को समाधान दिवस आयोजित होगा। उक्त निर्देश सर्किट हाउस में बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक में राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने दिए। उन्होंने खराब ट्रांसफार्मर को दो घंटे के भीतर बदलने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंत्री ने ट्रिपिंग से निजात के लिए रोड मैप तैयार करने को कहा। साथ ही कहा कि क्षेत्र के एसडीओ, जेई, एई मोबाइल स्विच ऑफ न करें। व्यापारियों को बिजली सुरक्षा का एनओसी प्राप्त करने में आ रही परेशानियों को देख ऑनलाइन व्यवस्था अपनाने का निर्देश दिया। बांस बल्ली को बदलकर सुव्यवस्थित व्यवस्था कराने को कहा। रविंद्र जायसवाल ने जरी का कार्य करने वाले कला वस्तु के लोगों को बुनकरों की भांति बिजली दिलाने का निर्देश अभियंताओं को दिया। कहा समाधान शासन स्तर से स्वयं सुनिश्चित कराएंगे। जब तक इस संबंध में शासन से निर्देश प्राप्त नहीं होता तब तक कला वस्तु का कार्य करने वालों को फिक्स दर पर भुगतान लेने की बात कही। बैठक में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक सहित विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें