फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामियों पर लगाई फटकार

Fri, 06 May 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. बीएन सिंह ने गुरुवार को दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल का औचक निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान जहां ब्लड बैंक का फ्रीजर खराब होने और सिटी स्कैन की सुविधा न मिलने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सीएमएस को जल्द ही इसे सही करवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



अपर निदेशक के निरीक्षण की खबर से अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने पैथालॉजी, ब्लड बैंक, एक्सरे जांच केंद्र, पोषण पुनर्वास केंद्र, एआरटी सेंटर पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ ही वहां मौजूद मरीजों से भी बातचीत की। ब्लड बैंक पहुंचे जहां करीब 100 यूनिट से अधिक ब्लड तो मिला लेकिन उसके स्टोरेज के लिए मिले तीन में से दो फ्रीज खराब मिले। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द सीएमएस डॉ. पीके अग्रवाल को फ्रीज बनवाने का निर्देश दिया।


सीटी स्कैन जांच के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि तकनीकी खराबी की वजह से जांच नहीं हो पा रही है। इस पर उन्होंने जल्द से जल्द यह गड़बड़ी दूर कराने की बात कही, जिससे कि मरीजों का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान पहुंची सपा नेता रीबू श्रीवास्तव ने भी कई सुविधाओं के न मिलने, मरीजों के साथ नर्सों का व्यवहार ठीक न होने, बाहर की दवा लिखे जाने की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर निदेशक ने किसी भी कीमत पर बाहर की दवा न लिखने के साथ ही नर्सों को मरीजों के साथ आपसी सौहार्द बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें