लखनऊ में डिफेंस एक्सपो के बाद अब रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि वाराणसी के आईआईटी बीएचयू में जुटेंगे। 50 कंपनियों से जुड़े लोग आईआईटी में होने वाले रक्षा उपकरणों से जुड़े शोध कार्यों को देखने के साथ शिक्षकों, छात्रों के साथ बातचीत भी करेंगे।
निदेशक प्रोफेसर पीके जैन ने बताया कि कुल 50 कंपनियों से जुड़े लोगों ने डिफेंस एक्सपो में आईआईटी के स्टाल पर आकर शोध आदि के मॉडल को देखा। बताया कि पहले चरण में छोटी और दूसरे चरण में बड़ी कंपनियों के लोग आएंगे। आईआईटी बीएचयू डिफेंस कॉरिडोर का नॉलेज पाटर्नर है ऐसे में कंपनियों के संस्थान आने को बड़ा कदम माना जा रहा है।