भदोही जिले में नौ कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल जिन नौ लोगों की 24 मई को संक्रमित होने की रिपोर्ट आई थी उनको जिला प्रशासन ने सरपतहां गांव निवासी संक्रमित एक शख्स की अंत्येष्टि में शामिल होना बताया था, जबकि उनका सैंपल ही नहीं लिया गया था। पॉजिटिव केस दूसरे गांवों के थे।
जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने इसे स्वीकार भी किया। उन्होंने कहा कि रात में रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग से जानकारी मांगी गई, लेकिन वहां से मरीज किन-किन गांवों के हैं, इसकी सही रिपोर्ट नहीं बताई गई। उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीज सरपतहां की बजाए अन्य गांवों के रहने वाले हैं।