फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : लंका थाने में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ दी गई तहरीर, लगाए गए गंभीर आरोप

Fri, 08 Mar 2019 04:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
pm modi in varanasi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को काशी आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 19वें दौरे में काशी विश्वनाथ धाम का शिलान्यास किया। इसी दौरान यूथ कांग्रेस के नेता ने पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी के लंका थाने में तहरीर दी। 

विज्ञापन


वाराणसी में जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट विश्वनाथ कॉरिडोर की आधारशिला रख रहे थे, वहीं दूसरी तरफ यूथ कांग्रेस के नेता उनके विरुद्ध लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराने पहुंच गए। उन्होंने थाना प्रभारी को इससे संबंधित तहरीर दी।

तहरीर में लिखा था कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर वाराणसी के अस्तित्व को खत्म करने का प्रयास हुआ है। सैकड़ों से ज्यादा मंदिर तोड़े गए और शिवलिंग को मलबे के रुप में नाले में फेंकने का कार्य किया गया।
विज्ञापन


यह सनातन धर्म और काशी की अस्मिता, आस्था और करोड़ो हिंदुओं के हृदय पर आघात है। इस कृत की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का शिलान्यास नहीं, बल्कि काशी को उजाड़ने का शिलान्यास किया है।

विज्ञापन

'वर्तमान के औरंगजेब हैं मोदी'

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राघवेंद्र चौबे ने कहा कि यह काशी के विनाशक हैं, जो हिंदुत्व का चोला धारण कर हिंदुत्व को ही नष्ट करने पर आतुर हैं। युवा कांग्रेसजन तहरीर के माध्यम से यह जानना चाहते हैं कि आखिर पुरातन मंदिरों को क्यों तोड़ा जा रहा है? शिवलिंगों को मलबों का रूप देकर क्यों नालों में फेंका जा रहा है? यह काशी की अस्तित्व को मिटाने की साजिश है।

नरेंद्र मोदी वर्तमान के औरंगजेब हैं। नरेंद्र मोदी काशी के विनाशक के रूप में जाने जाएंगे। इन ढोंगियों का सर्वनाश निश्चित है। काशी की जनता कभी माफ नहीं करेगी, बाबा विश्वनाथ जरूर सर्वनाश करेंगे। युवा कांग्रेसजन ने राघवेंद्र चौबे, चंचल शर्मा, ओमशंकर शुक्ला, मयंक चौबे, रोहित दुबे, विजय उपाध्याय, रंजित तिवारी, आशुतोष उपाध्याय, धीरज सोनकर, अभिषेक चौरासिया, विनीत चौबे ने तहरीर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें