फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेमडेसिविर आईसीयू के मरीजों के लिए ही जरूरी : सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत के बीच कोविड ही नहीं नॉन कोविड अस्पताल में भी भर्ती मरीजों को भी इंजेक्शन लगाने की सलाह दी जा रही है। जबिक सीएमओ ने चिकित्सकों को विशेष परिस्थिति में ही इंजेक्शन का प्रयोग करने की सलाह दी है। बताया कि जिस तरह से मरीजों के परिजनों को इंजेक्शन लिखा जा रहा है उस पर रोक लगाने की जरूरत है ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के अनुसार, इंजेक्शन का उपयोग आईसीयू में भर्ती मरीजों के लिए ही जरूरी है, जो कोविड संक्रमण को कम करता है। इसे चिकित्सकों पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा ही दिया जा सकता है। इसका उपयोग कोविड के हर तरह के संक्रमण में नहीं किया जा सकता है। विशेष परिस्थितियों में डॉक्टर की सलाह पर इसका उपयोग करना उचित होगा।
कोविड अस्पतालों को दिया जा रहा इंजेक्शन
रेमडेसिविर इंजेक्शन के वितरण के लिए जिलाधिकारी की ओर से नोडल अधिकारी बनाए गए डॉ. संजय राय का कहना है कि जिलाधिकारी के प्रयास से सभी कोविड हास्पिटल को उनकी जरूरत के हिसाब से इंजेक्शन दिया जा रहा। अब तक अलग अलग दिनों में आठ हजार इंजेक्शन का वितरण कराया जा चुका है। हास्पिटल की ओर से मरीजों की संख्या, जरूरत की सूची भेजी जा रही है, जिसके हिसाब से उन्हें इंजेक्शन दिया जा रहा है। जिस तरह से हर कोई इंजेक्शन लेने आ रहा है, उससे बचने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें