फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कचहरी और सर्किट हाउस के जाम से मिलेगी निजात, सड़क पर उतरी ट्रैफिक और नगर निगम की टीम

Thu, 07 Apr 2022 12:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के कचहरी परिसर के बाहर अवैध पार्किंग के खिलाफ गुरुवार सुबह नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। सड़के किनारे खड़े वाहनों को सर्किट हाउस के पास नव-निर्मित वाहन स्टैंड में खड़ा कराया। 
विज्ञापन
कचहरी परिसर के बाहर ट्रैफिक और नगर निगम की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधिवक्ताओं, वादकारियों और अन्य लोगों के सड़क पर खड़े वाहनों से वाराणसी कचहरी के सामने लगने वाले जाम से गुरुवार को लोगों को निजात मिली। ट्रैफिक पुलिस और नगर  निगम प्रवर्तन की टीम ने सुबह अभियान चलाकर सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों को सर्किट हाउस के पास बने पार्किंग स्टैंड में खड़ा कराया।

विज्ञापन


 इस दौरान टीमों को अधिवक्ताओं और अन्य लोगों से विवाद भी झेलना पड़ा लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती के साथ वाहनों को पार्किंग के अंदर ही खड़ा कराया। पार्किंग के अंदर 1863 बाइक और 187 चार पहिया  वाहनों को खड़ा कराया गया। वहीं ट्रैफिक पुलिस की बात नहीं मानने वाले सड़क पर खड़े 45 वाहनों का चालान किया गया। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार यह कार्यवाही रोजाना चलेगी।

अमूमन 70 फीसदी तक खाली रहने वाला पार्किंग स्टैंड भी वाहनों से फुल हो गया। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कचहरी पर जाम का कारण सड़क पर दुपहिया और चार पहिया वाहनों का खड़ा होना था। 

विज्ञापन

एडीसीपी ट्रैफिक ने खुद संभाली कमान

पिछले चार दिन से ट्रैफिक पुलिस की ओर से एनाउंसमेंट कराया जा रहा था कि सड़क पर वाहनों को न खड़ा करें और नगर निगम के पार्किंग स्टैंड में ही गाड़ियां खड़ी करें। हालांकि इस एनाउंसमेंट का कोई असर होता नहीं देख एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने सुबह खुद कमान संभाली और सुबह नौ बजे से 11 बजे तक खड़े होकर  सड़क पर वाहन खड़े करने वालों को पार्किंग स्टैंड में गाड़ी खड़ा कराने को निर्देशित किया।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से सड़क पर अभियान  चलाकर गाड़ियों को पार्किंग में खड़ा कराया। वहीं आदेश नहीं मानने वालें और सड़क पर जहां-तहां बाइक और कार खड़ी करने वालों का चालान किया गया। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने शहरवासियों से अपील किया कि निर्धारित पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा कराएं और कचहरी पर न्यायालय कार्य के समय अपने वाहनों को नवनिर्मित पार्किंग में ही लगाएं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें