फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कचहरी में जाम से मिलेगी मुक्ति, 1000 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग; सीपी ने किया उद्घाटन

Sat, 09 May 2026 03:07 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी कचहरी के आसपास अब जाम से मुक्ति मिलेगी। नवीन पार्किंग स्थल की शुरुआत होने से यहां 1000 के लगभग वाहन खड़े हो सकेंगे। यहां यातायात व्यवस्था काफी बद्तर थी। जाम के कारण लोगों को काफी दिक्कतें होती थीं।
विज्ञापन
कचहरी के पास पार्किंग का उद्घाटन करते सीपी मोहित अग्रवाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Court: वाराणसी शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील माने जाने वाले कचहरी क्षेत्र की सड़कों पर अब जाम का दबाव कम होने की उम्मीद है। वर्षों से अव्यवस्थित पार्किंग और वाहनों के बढ़ते दबाव से जूझ रहे लोगों को राहत देने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने नवीन पार्किंग स्थल का फीता काटकर उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


लगभग 1000 दोपहिया वाहनों की क्षमता वाले इस पार्किंग स्थल को आमजन, अधिवक्ताओं, वादकारियों और न्यायालय परिसर में प्रतिदिन आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है।
 

विज्ञापन

जनता को मिलेगी राहत

कचहरी क्षेत्र में प्रतिदिन हजारों लोग निजी वाहनों से पहुंचते हैं। समुचित पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण सड़क किनारे अनियंत्रित ढंग से वाहन खड़े किए जाते थे, जिससे पूरे इलाके में घंटों जाम की स्थिति बनी रहती थी। इसका असर न केवल यातायात व्यवस्था पर पड़ता था, बल्कि न्यायालय आने-जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने स्वयं क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर स्थायी समाधान की दिशा में कार्य शुरू कराया। 

इस दौरान सेंट्रल बार एसोसिएशन और बनारस बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ कई चरणों में बैठकें और विचार-विमर्श किए गए। व्यापक सहमति बनने के बाद उक्त स्थान को पार्किंग स्थल के रूप में चिह्नित किया गया। नगर आयुक्त और नगर निगम प्रशासन के सहयोग से करीब एक माह में इस पार्किंग स्थल को विकसित किया गया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं और सुगम यातायात उपलब्ध कराना भी उसकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें