फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से राहत: वाराणसी में तीन महीने के बाद 10 से कम कोरोना संक्रमित मिले, तीन मरीजों ने दम तोड़ा

Sun, 13 Jun 2021 09:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या तेजी से नीचे आ रही है तो वहीं नये मामलों में भी गिरावट जारी है। वर्तमान में कोरोना मरीजों की संख्या बेहद कम हो चुकी है। तीन महीने ऐसा बाद हुआ है जब एक दिन में 10 से कम मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना संक्रमण की दर काफी हद तक काबू में आ चुकी है।  तीन महीने ऐसा बाद हुआ है जब एक दिन में 10 से कम मरीज मिले हैं। शनिवार को पांच नए मरीज मिले, जबकि तीन मरीजों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या भी 300 से कम होकर 278 तक पहुंच गई है। रविवार को 5345 सैंपल की मिली रिपोर्ट में पांच मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


इसमें भी बीएचयू में सबसे अधिक तीन, मंडुवाडीह में एक मरीज मिला है जबकि 60 वर्षीय एक संक्रमित मरीज के बारे में स्वास्थ्य विभाग को कोई रिकार्ड ही नहीं मिला है। इसके अलावा बीएचयू में भर्ती नरोत्तमपुर निवासी 57 वर्षीय पुरुष, पहड़िया निवासी 63 वर्षीय महिला, कैंसर अस्पताल में भर्ती बरियारपुर निवासी 61 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है।

इस बीच रविवार को 28 लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए और तीन लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इधर, मरीजों की कम संख्या व नियमों की सख्ती के चलते अब निजी हास्पिटल संचालक स्वयं ही सीएमओ कार्यालय में आवेदन देकर कोविड अस्पताल की अनुमति समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी ने दो निजी कोविड अस्पताल की मान्यता को सशर्त समाप्त कर दिया है।

विज्ञापन

1155 बच्चों की जांच, एक मिला संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो दिन में 1155 बच्चों की जांच की गई। इसमें पांच साल तक के आयु वर्ग में299, छह से 12 साल के  450  बच्चे जबकि 13 से 18 साल तक  के 406 बच्चों की आरटीपीसीआर जांच हुई है। इसमें एक बच्चा संक्रमित मिला है। 
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए मिनटों में फुल हो गए स्लॉट

कोरोना टीकाकरण के लिए रविवार की सुबह 10 बजे बुकिंग के लिए खोले गए स्लॉट चंद मिनटों में ही फुल हो गए। किसी को मनचाहा सेंटर नहीं मिल सका तो किसी के सेंटर पर सर्वर डाउन होने से वैक्सीन बुक नहीं हो पाया। शहर भर में ऐसी समस्या देखने को मिली। इसे लेकर बरेका मजदूर संघ ने बैठक कर समस्या पर नाराजगी जाहिर की। बैठक में लोगाें ने बताया कि बरेका टीकाकरण केंद्र पर तय समय 10 बजे के बजाय बुकिंग देरी से खोला जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें