Rekha Gupta Delhi CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
इसी खुशी को व्यक्त करने के लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया और महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम पटेल के नेतृत्व में सिगरा, गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय में जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की।
महिला मोर्चा क्षेत्र अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक महिला, जो महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है,को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाकर नारी शक्ति का सम्मान किया है।
पूर्व की सरकारों ने महिलाओं के सशक्तीकरण के नाम पर केवल राजनीति की, लेकिन मोदी सरकार ने देश की 50 प्रतिशत आबादी को वास्तविक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया। महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम पटेल ने कहा कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान ने समाज में गहरी जागरूकता फैलाई और भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों पर लगाम लगाने में मदद की।
इस जश्न में पूजा पांडेय, सुषमा सिंह, चंद्रकला देवी, सरोज देवी, विनीता सिंह, ज्योत्सना त्रिपाठी, सोनम मौर्या, विभा सिंह, सीमा शर्मा, अनीशा शाही आदि शामिल रहीं।