फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की अंधाधुंध कटौती की मार से बनारस बेहाल, सभी को आस जल्द सुधरे हालात

Mon, 15 May 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
दिन-रात मिलाकर रोजाना औसतन आठ से दस बार कट रही बिजली - फोटो : demo
विज्ञापन
24 घंटे बिजली आपूर्ति के योगी सरकार के निर्देश के बावजूद अंधाधुंध कटौती की मार से वाराणसी शहर बेचैन है। हालात पहले से भी खराब हो गए हैं। मरम्मत और लोकल फाल्ट के नाम पर रोजाना कटौती की जा रही है। आपूर्ति का कोई निर्धारित शेड्यूल नहीं रह गया है।
विज्ञापन


बिजली कब आएगी, कब जाएगी कोई ठीक नहीं। रात में बिजली का आना-जाना लगे रहने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कई इलाके तो ऐसे हैं जहां रोजाना आठ से दस बार बिजली कट रही है। कटौती मुक्त शहर में टुकड़े-टुकड़े में बिजली आपूर्ति का विभागीय फंडा आम उपभोक्ताओं की समझ से परे हो चला है। 

रविवार को  केबल पंचर होने से मंडुवाडीह क्रॉसिंग के आसपास के इलाकों में आठ घंटे आपूर्ति ठप रही। शंकुलधारा, सुदामापुर, गोदौलिया, डाफी, डीपीएच, लोहता आदि इलाकों में दो घंटे की एक मुश्त कटौती के साथ ही बिजली का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन


चांदपुर, शिवदासपुर, महेशपुर, सिंधोरिया कॉलोनी आदि इलाकों में बिजली की आवाजाही न दिन में थम रही न रात में। कब बिजली आएगी, कब जाएगी, कोई निश्चित नहीं। कचहरी, वरुणा पार, अर्दली बाजार, चौक आदि इलाकों में भी कटौती हुई।

अकथा फीडर से जुड़े इलाके में रविवार की भोर में तीन से साढ़े चार बजे तक जबकि औरंगाबाद में सुबह, दोपहर, शाम और रात में आधे-आधे घंटे की कटौती रही। 

उधर, अधीक्षण अभियंता आरडी सिंह के अनुसार 15 से 18 मई तक तरना के गणेशपुर फीडर प्रतिदिन सुबह 11 से 2 तीन घंटे के लिए आपूर्ति बाधित रहेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 56 फोरलेन निर्माण हो रहा है। इसमें पोल, तार का शिफ्टिंग कार्य चल रहा है।

बीएचईएल गेट, तरना से प्रज्ञा हास्पिटल के बीच पुराने बिजली के उपकरण हटाए जाएंगे। इसके चलते तरना बाजार, गनेशपुर पोखरा, व्यासबाग, भेलखां आदि इलाकों की आपूर्ति बाधित रहेगी। 
 
विज्ञापन

तापमान पहुंचा 44 के करीब, धूप ने झुलसाया

झुलसा रही गर्म हवा - फोटो : अमर उजाला
तापमान में रविवार को जबरदस्त उछाल आया। पारा 44 के करीब पहुंचने के साथ ही गर्मी और उमस से लोग बेहाल हो गए। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, मौसम की तल्खी अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी। इस दौरान लू भी चलेगी। 

शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री जा पहुंचा। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
दोपहर में सड़कें और बाजार खाली नजर आए। 
बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इसके बाद मौसम में बदलाव की उम्मीद है। जब तक बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवा मजबूती से नहीं चलेगी तब तक गर्मी पड़ेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें