फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मातृवंदना योजना के लिए उमंग एप पर पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके, इसके लिए उमंग एप के माध्यम से भी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए पंजीकरण कराया जा सकेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके बारे में महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिले में 21 मार्च से प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह मनाया जा रहा है, जो रविवार को समाप्त हो जाएगा। इस दौरान आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाभार्थियों का पंजीकरण कर रहीं हैं। इस योजना का उद्देश्य शत-प्रतिशत लाभ पहली बार गर्भवती को दिलाना एवं मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। पहली बार मां बनने वाली लाभार्थी इस एप के जरिये स्वत: पंजीकरण कर सकती हैं। एडिशनल सीएमओ डॉ. एके मौर्या ने बताया कि एप पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित भारत सरकार की कई योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है।
78,647 महिलाओं को मिला लाभ
पीएम एमवीवाई की जिला कार्यक्रम समन्वयक शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि योजना के तहत जनवरी 2017 से अब तक के पहली बार मां बनने वाली 78,647 महिलाओं को लाभ दिया जा चुका है। इस तरह यह करीब 77 प्रतिशत उपलब्धि है। शुरुआत से अब तक करीब 30.35 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। इसके तहत पहली बार गर्भवती महिलाओं को तीन किस्त में पांच हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें