स्कूली समेत यात्री वाहनों का फिटनेस जांच का नोटिस बार-बार भेजे जाने के बाद 1226 वाहनों का पंजीयन छह माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसमें 714 स्कूल वाहन और 512 यात्री वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन
आठ जुलाई से 15 अगस्त तक चले अभियान के दौरान 25 वाहनों को निरुद्ध करते हुए 264 स्कूली वाहनों का चालान किया गया। इन वाहनों से 2.55 लाख शमन शुल्क वसूला गया। इसी क्रम में 2145 यात्री वाहनों की जांच में 64 वाहनों को निरुद्ध किया गया। 374 वाहनों का चालान और 7.17 लाख शमन शुल्क वसूला गया।
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर तीन बार स्कूल प्रबंधकों, परिवहन अधिकारियों के साथ बैठक के बाद भी वाहनों ने फिटनेस जांच नहीं कराई। संभागीय परिवहन अधिकारी सर्वेश चतुर्वेदी के अनुसार पंजीयन निलंबित वाहनों का संचालन किसी भी दशा में नहीं होने दिया जाएगा।