फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में रेड चिल्ली सॉफ्टवेयर से बना रहा था अवैध ई- टिकट, आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

Fri, 05 Feb 2021 07:20 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ट्रेनों के संचालन की स्थिति सामान्य होने के साथ ही रेल टिकटों की कालाबाज़ारी भी जोरों पर हैं। यात्रियों को स्टेशन के आरक्षण केंद्रों से कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा लेकिन ई-टिकट का कारोबार करने वाले टूर एंड ट्रेवल्स संचालक प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर के जरिए धड़ल्ले से ई-टिकट की बिक्री कर रहे हैं।

विज्ञापन


वाराणसी की कैंट आरपीएफ और लखनऊ की सीआइबी टीम ने शुक्रवार को चोलापुर थाना के टीसोरा स्थित दुकान पर छापा मारकर सुनील प्रजापति को गिरफ्तार किया। प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर रेड चिल्ली के जरिए निकाले गए 19 ई टिकट बरामद हुए। 12329  मूल्य के ये सभी टिकट अहमदाबाद, मुंबई, सूरत और नई दिल्ली के हैं।

आरपीएफ इंस्पेक्टर अनूप सिन्हा ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि रेड चिल्ली सॉफ्टवेयर के जरिए अवैध तरीके से ई-टिकटों की बिक्री हो रही है। लखनऊ से पहुंची सीआइबी टीम के साथ आरपीएफ उप निरीक्षक अशोक और सुमित कुमार सिंह ने छापा मारकर सुनील प्रजापति को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि अब तक 23 लाख 48 हजार 971 रुपये के टिकट बना चुका है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल व एक सीपीओ अन्य सामान बरामद हुआ। रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें