फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Recruitment 2024: बीएचयू आईएमएस के तीन विभागों में निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

Sat, 03 Feb 2024 11:00 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू आईएमएस के तीन विभागों में 143 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक लोग चार मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। विवि प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन के लिए चार मार्च की अंतिम तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
बीएचयू आईएमएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने चिकित्सा विज्ञान संस्थान में रिक्त 143 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संस्थान के तीन संकायों में असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। विवि प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन के लिए चार मार्च की अंतिम तिथि निर्धारित की है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार की शाम फैकल्टी ऑफ मेडिसिन, डेंटल साइंस और कॉलेज ऑफ नर्सिंग में रिक्त असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, कार्डियोलॉजी, जनरल सर्जरी, जनरल मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी विभाग में 32 पद खाली हैं। 

वहीं, डेंटल साइंस और कॉलेज ऑफ नर्सिंग के एक-एक विभाग में नियुक्तियां होंगी। सबसे ज्यादा 20 पद एनेस्थेसियोलॉजी और 17 पद जनरल सर्जरी में रिक्त हैं। विवि की वेबसाइट पर विज्ञापन की पूरी डिटेल अपलोड कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें