फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आठ तक की मान्यता, पढ़ा रहे थे 12वीं तक, सील

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एडीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह और एसडीआई मार्टीनगंज अश्वनी सिंह ने मंगलवार को मां कमला देवी इंटर कॉलेज, कोदहरा मार्टीनगंज का निरीक्षण किया। इसमें बिना मान्यता के नौ से 12 तक की कक्षाएं संचालित पाई गईं। इस पर एडीआईओएस ने विद्यालय को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही तत्काल प्रभाव से नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


जासहायक जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि मार्टीनगंज क्षेत्र में मां कमला देवी इंटर कॉलेज, कोदहरा मार्टीनगंज के नाम से विद्यालय संचालित हो रहा जो अवैध है। शिकायत पर मंगलवार को वह मार्टीनगंज के एसडीआई अश्वनी सिंह के साथ विद्यालय पर पहुंचें। निरीक्षण में विद्यालय में कक्षा 9, 10 एवं कक्षा 11 व 12 की कक्षाएं भी संचालित पाई गईं। प्रधानाचार्य ने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया।
इस दौरान विद्यालय संचालक से विद्यालय के अभिलेख भी मांगे गए। जांच में पाया गया कि विद्यालय को सिर्फ कक्षा एक से आठवीं तक की मान्यता है। आपातकालीन परिस्थितियों में बच्चों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय विद्यालय में नहीं मिला। उन्होंने बताया कि विद्यालय को नोटिस जारी किया। साथ ही कक्षा नौवीं से 12वीं तक के संचालन पर रोक लगाने को कहा गया और कक्षाओं को सील कर दिया गया। एडीआईओएस ने बताया कि अभी और भी विद्यालयों की जांच होगी। जांच में कमियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें