फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सुबह नौ बजे तक डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गर सिंह ने मंगलवार को जूम एप से जनपद के सभी नगरीय निकायों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निकाय फीकल स्लज एंड सेप्टेज मैनेजमेंट की उपविधि बनाएं, ताकि मल का वैज्ञानिक निस्तारण हो सके। सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों को स्वच्छ रखने और महिलाओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए पिंक शौचालयों का निर्माण शीघ्र पूरा करें।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि नगरों में बनी मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) का संचालन सुचारु रखा जाए और सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन प्रतिदिन सुबह नौ बजे तक अनिवार्य रुप से कर एमआरएफ सेंटर पर भेजा जाए। सड़कों पर गंदगी किसी भी दशा में नहीं दिखनी चाहिए। उन्होंने फैमिली आईडी बनाने में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई । प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया। कान्हा गौशाला योजना के अंतर्गत अतरौलिया, अजमतगढ़, महराजगंज और बूढ़नपुर में निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पर एडीएम ने नाराजगी जताई। साथ ही सभी निकायों को निर्धारित लक्ष्य के अनु राजस्व वसूली तेज करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें