फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया कुंटू के फार्मेसी कॉलेज की मान्यता होगी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश के टॉपटेन अपराधियों में शामिल माफिया कुंटू सिंह के होम्योपैथी फार्मेसी कॉलेज की मान्यता रद्द की जाएगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए शासन को पत्र भेज दिया है। फर्जीवाड़ा कर बिना भवन के ही इस फार्मेसी कालेज की मान्यता ले ली गई थी।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के खर्रारस्तीपुर छपरा सुल्तानपुर में माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह ने कई विद्यालय खोल रखे हैं। इन्हीं में एक मां विद्यावती होमियोपैथी फार्मेसी कॉलेज भी शामिल है। इस कालेज का कोई अस्तित्व ही नहीं है। गिरिजा शंकर सिंह स्मृति महाविद्यालय का भवन दिखा कर इस कॉलेज की मान्यता ले ली गई थी। जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि के बाद जीयनपुर कोतवाली में कुंटू के अलावा उसकी पत्नी वंदना सिंह, सहयोगी शिवप्रकाश यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत है। मुकदमे दो अधिकारी भी शामिल थे जिन्होंने बिना भवन वाले इस कॉलेज की मान्यता की संस्तुति की थी। कुंटू की पत्नी वंदना सिंह फरार हैं, उन पर इनाम भी घोषित है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से माफिया कुंटू सिंह के इस होम्योपैथी फार्मेसी कॉलेज की मान्यता प्रत्याहरण के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें