फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में कारसेवक के रूप में जाने को तैयारः डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

Fri, 21 Feb 2020 11:20 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ की पूजा करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के गठन के बाद पहली बैठक हो गई है। जिस दिन कार सेवा के लिए बुलाया जाएगा, मैं भी कार्य सेवक के रूप में जाने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की प्रसन्नता का सबसे अच्छा कारण वही होगा कि भगवान श्रीराम का मंदिर भव्य रूप से बनने लगे।

विज्ञापन

 

डिप्टी सीएम ने वारिस पठान के बयान को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वारिस पठान की भाषा देश को गृह युद्ध की आग में झोंकने वाली है। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। ओवैसी की जनसभा में पाकिस्तान के समर्थन में हुई नारेबाजी को भी गलत बताते हुए इसे देशद्रोह बताया है।

डिप्टी सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 2022 का सपना देख रहे हैं लेकिन उनका सपना चूर-चूर हो जाएगा। सोनभद्र में स्वर्ण भंडार मिलने पर उन्होंने कहा महाशिवरात्रि से पहले बाबा का आशीर्वाद है। निश्चित तौर पर भारत आर्थिक दृष्टि से भी मजबूत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें