फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 10 से ज्यादा चालान वाले 400 वाहनों की आरसी होगी निरस्त, 1200 वाहन स्वामियों को भेजा गया नोटिस

Wed, 09 Jul 2025 10:57 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में अब तक ज्यादा चालान वाले 3600 वाहन चिह्नित किए गए हैं। वहीं 1200 वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा गया। पहले चरण में 50 वाहनों की आरसी निरस्त की गई थी। 
विज्ञापन
चालान - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में जिन वाहनों के 10 से ज्यादा बार चालान हुए हैं, उनके रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) निरस्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। यातायात पुलिस ने 400 से ज्यादा वाहनों की आरसी निरस्त करने की सिफारिश आरटीओ से की है। इन वाहनों की आरसी जल्द ही निरस्त कर दी जाएगी। पहले चरण में 50 वाहनों की आरसी पहले ही निरस्त की गई थी।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की पहल पर मार्च में ही 10 से ज्यादा बार चालान हुए 3600 वाहनों की आरसी निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। सिटी कमांड सेंटर से अब तक 1200 वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा गया है। इनमें से पहले चरण में 400 वाहनों की आरसी निरस्त की जानी है।
यातायात पुलिस के मुताबिक जिन वाहनों का चालान हुआ था, उनके मालिकों ने भुगतान नहीं किया। 

सिगरा निवासी के एक व्यक्ति की स्कूटी का चालान 114 बार हुआ है। स्कूटी चालक बिना हेलमेट लगाए ही चलता है। लक्सा निवासी एक व्यक्ति के वाहन का चालान 93 बार हुआ है। इसी तरह कटौना निवासी व्यक्ति के वाहन का 98 बार, कबीरचौरा निवासी व्यक्ति के वाहन का 81 बार, भेलूपुर निवासी व्यक्ति के वाहन का 79 बार, अस्सी घाट निवासी व्यक्ति के वाहन का 73 बार, कंदवा के रहने वाले व्यक्ति के वाहन का चालान 72 बार हुआ है। सबसे ज्यादा चालान दो पहिया वाहनों के हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात वाहनों का 76 -100 से ज्यादा बार चालान

76-100 से ज्यादा बार चालान वाले वाहनों की संख्या सात है। 51 से 75 बार चालान वाले वाहनों की संख्या 30 मिली है। 26 से 50 बार चालान वाले 362 वाहन हैं। 10 से 25 बार चालान वाले वाहनों की संख्या 3205 हैं।
क्या बोले अधिकारी
यातायात पुलिस की तरफ से ज्यादा चालान वाले करीब 400 वाहनों की सूची आई है। आरसी निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। -मनोज प्रसाद वर्मा, एआरटीओ प्रशासन 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें