फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर बच्ची की मौत

Thu, 04 Aug 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
चोलापुर के तेवरडीह में जमींदोज हुआ कच्चा मकान। 
विज्ञापन
तेवरडीह गांव में बुधवार की सुबह भीम चौहान का कच्चा मकान गिरने से उसकी दो माह की बेटी नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, भीम की पत्नी सपना (27) और बड़ी बहन सोनाली (2) घायल हो गईं। दोनों को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सोनाली को छोड़ दिया गया जबकि सपना भर्ती है। घटना से भीम के परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन


चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेवरडीह गांव निवासी किसान भीम चौहान की पत्नी सपना बुधवार की सुबह घर पर चाय बना रही थी। वहीं उसकी बेटियां नेहा और सोनाली खेल रही थी। इसी दौरान उसका कच्चा मकान अचानक भहराकर गिरा और तीनों उसके नीचे दब गईं। मकान को अचानक भहराकर ढहते देख आसपास के लोग दौड़े और सपना व उसकी दोनों बच्चियों को बाहर निकाले। आननफानन में तीनों को सीएचसी चोलापुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने नेहा को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते कच्चे मकान में सीलन आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें