फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरसिंह तुम रियो जाओ, मेडल लाओ

Thu, 04 Aug 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
रियाे ओलंपिक में पहलवान नरसिंह यादव की सफलता के लिए चोलापुर क्षेत्र के पराना पट्टी में हवन-पूजन करते लोग।
विज्ञापन
डोपिंग मामले से बरी हुए पहलवान नरसिंह यादव की रियो ओलंपिक की राह आसान बनाने और देश के लिए मेडल लाने में सफलता के लिए बुधवार को चोलापुर ब्लॉक के पराना पट्टी, अजगरा बाजार में लोगों ने हवन-पूजन किया। इस दौरान नरसिंह के पिता पंचम यादव ने विश्वास जताया कि उनका बेटा मेडल जीतकर देश और जिले का नाम जरूर रोशन करेगा।
विज्ञापन



चोलापुर ब्लॉक प्रमुख सुभाष यादव और कांग्रेस नेता सतीश चौबे के नेतृत्व में पराना पट्टी में क्षेत्रीय लोगों ने हवन पूजन कर नरसिंह की सफलता की कामना की। इस दौरान लोग नरसिंह तुम रियो जाओ, मेडल लाओ के नारे भी लगा रहे थे। लोगों का कहना था कि जिस तरह नरसिंह इतनी बड़ी साजिश से बाहर निकलने में कामयाब हुए हैं, उसी तरह रियो में मेडल जीतने में भी कामयाब होंगे। पिता पंचम ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री और क्षेत्र की जनता के समर्थन ने उसे न्याय दिलाया है, उसी विश्वास के साथ बेटा विश्व पटल पर देश का नाम ऊंचा करेगा। इस दौरान दया यादव, कमलेश पांडेय, दिलीप चौबे, मधुसूदन चौबे, नथुनी यादव, लालजी और विदेशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें