फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था: रविदास मंदिर में 365 दिन 650 अमृतवाणी का जप, 20 फरवरी 2027 तक होंगे अनुष्ठान

Wed, 04 Feb 2026 03:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: श्री गुरु रविदास जन्म स्थान मंदिर पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से देश-विदेश में रह रहे रैदासियों ने अपील की जा रही है कि वो 650वां प्रकाशोत्सव काशी में मनाएं। 
विज्ञापन
सीर गोवर्धनपुर में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत रविदास का प्राकट्योत्सव समाप्त हो गया लेकिन, अगले साल 650वें प्राकट्योत्सव की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर में अमृतवाणी का जप शुरू भी हो गया है। अगले 365 दिनों में रोजाना सात घंटे 650 अमृतवाणी के जप होंगे। 2027 में संत रविदास जयंती 20 फरवरी को मनाई जाएगी। रैदासी 650वां प्रकाशोत्सव महानुष्ठान के रूप में मनाएंगे। 

विज्ञापन


श्री गुरु रविदास जन्म स्थान मंदिर पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से देश-विदेश में रह रहे रैदासियों ने अपील की जा रही है कि वो 650वां प्रकाशोत्सव काशी में मनाएं। सीर गोवर्धनपुर पार्क में सत्संग स्थल से ही देशभर से आए संतों ने ये आह्वान किया था। 

संत मनदीप सिंह ने बताया कि गुरु का 650वां प्राकट्योत्सव महाउत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की गई है। गुरु की तस्वीर और मंदिर के साथ चलो बनारस साध-संगत जी एक इतिहास रचना है गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व काशी में मनाना है... का लोगो जारी किया गया। 
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि मंदिर में सुबह आठ से 11 बजे और शाम को चार से आठ बजे तक अमृतवाणी का जप हो रहा है। इसके लिए तीन पुजारी लगे हैं। श्री गुरु रविदास जन्म स्थान मंदिर पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी व मंदिर के मैनेजर रणवीर सिंह ने बताया कि अगले पर्व तक मंदिर परिक्षेत्र के पार्क का सुंदरीकरण, संत रविदास संग्रहालय और 70 वातानुकूलित कमरे तैयार हो जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि 650वीं जयंती पर दो से तीन करोड़ अनुयायी यहां आएंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

अंतिम माह में बढ़ाई जाएगी जप की संख्या

संत रविदास की जयंती के अगले दिन से ही मंदिर में अमृतवाणी का जप शुरू हो गया। रणवीर सिंह ने बताया कि अभी दो गुरुवाणी के जप हो रहे हैं। लेकिन, अगले साल गुरु के प्रकाश पर्व से एक माह पहले जनवरी से ही रोज 10 से 20 अमृतवाणी के जप होंगे। इसके लिए पंजाब से पुजारी व संत बुलाए जाएंगे।
 
10 हजार संगत और सेवादार टेक रहे मत्था
संत रविदास के प्रकाश पर्व पर तीन लाख से अधिक संगत काशी आई थी। सोमवार को काफी संगत अपने प्रांतों के लिए रवाना हो गई। रणवीर सिंह ने बताया कि अभी करीब 10 हजार संगत और सेवादार रुके हैं, जो टेंट उखाड़ने और अन्य व्यवस्थाएं ठीक करने के बाद सात फरवरी तक रवाना होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें