मंदिर में 130 किलो सोने की पालकी
संत रविदास मंदिर में 130 किलो सोने की पालकी रखी हुई है। पालकी को यूरोप के शिष्यों ने बनवाया था। इस पालकी को साल में एक बार जयंती के दिन ही मंदिर में निकाला जाता है। मंदिर के शिखर का कलश और छत्र तक सब कुछ सोने का है। एक भक्त ने संगत कर मंदिर में 35 किलो सोने का छत्र लगवाया था। मंदिर का निर्माण 1965 में हुआ था। यहां पहला स्वर्ण कलश 1994 में संत गरीब दास ने संगत के सहयोग से चढ़ाया था। बाद में भक्तों के सहयोग से 32 स्वर्ण कलश लगाए गए।
सोने का है 35 किलोग्राम का दीपक
मंदिर में 2012 में 35 किलो का सोने का स्वर्ण दीपक चढ़ाया गया। इसमें अखंड ज्योति जलती है। दीपक में एक बार में पांच किलो घी भरा जाता है।
आ चुके हैं अब तक वीवीआईपी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व सीएम मायावती, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े राजनेता यहां हाजिरी लगा चुके हैं।