फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास जयंती: सम्मेलन में भाग लेकर लौट रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं की बस पर पथराव

Sun, 09 Feb 2020 07:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त स्कूल बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मऊ जिले के दोहरीघाट कस्बे में सदर चौक पर गुजर रहे रविदास जयंती जुलूस को साइड देने को लेकर रविवार की देर शाम को बजरंग दल कार्यकर्ता और जुलूस में शामिल युवकों के बीच विवाद बढ़ गया। इस दौरान एक पक्ष की ओर से किए गए पथराव में बजरंग दल के 45 कार्यकर्ता घायल हो गए और इनमें 10 को गंभीर चोटें आई हैं। बजरंग दल की ओर से पथराव करने वालों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही थी। घायलों का प्राथमिक उपचार दोहरीघाट सीएचसी पर हो रहा है। पुलिस ने 24 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार बजरंग दल का प्रांतीय सम्मेलन देवरिया जनपद में रविवार को आयोजित किया गया था। सम्मेलन से भाग लेकर आजमगढ़ जनपद के बजरंग दल कार्यकर्ता एक निजी बस से वापस लौट रहे थे। बस जब दोहरीघाट कस्बे के सदर चौक पर पहुंची तो आगे से रविदास जयंती के अवसर पर निकाला गया जुलूस गुजर रहा था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जुलूस में शामिल लोगों से बस को पास देने के लिए कहा, जबकि जुलूस में शामिल कार्यकर्ता कह रहे थे कि जगह मिलने पर पास दिया जायेगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।
 

विज्ञापन

क्षतिग्रस्त स्कूल बस - फोटो : amar ujala
आरोप है कि रविदास जयंती में शामिल युवकों की तरफ से भीम आर्मी जिंदाबाद के नारे लगते हुए पत्थरबाजी की जाने लगी जिसमें 10 बजरंग दल कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट आ गई। 35 के हाथ-पैर सिर और पीठ पर चोटें आईं। बस में कुल 56 लोग सवार थे। बेकाबू युवकों ने बजरंग दल का पोस्टर फाड़ दिया। घटना के बाद दोहरीघाट मऊ हाइवे, दोहरीघाट आजमगढ़ और दोहरीघाट से गोरखपुर जाने वाली सड़क पर भारी जाम लग गया। तीनों सड़कों पर वाहनों की 3 से 4 किलोमीटर तक लंबी कतारें लग गईं।

रविवार को शादी का दिन होने के चलते बारात जाने वाले वाहनों की संख्या काफी अधिक थी। पथराव से बजरंग दल कार्यकर्ताओं की बस भी क्षतिग्रस्त हो गई और बस के अधिकांश शीशे टूट गए। कई लोगों को शीशा चुभने की वजह से चोटें आईं। जुलूस की सुरक्षा के लिए साथ चल रही पुलिस बेबस नजर आई। आक्रोशित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने पर आकर नाराजगी जाहिर किया।

पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार सीएचसी पर कराया। इस संबंध में एसओ रूपेश कुमार राय का कहना था कि तहरीर के मुताबिक आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।उधर घटना के बाद पुलिस ने जुलूस को आगे बढ़ाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। पथराव से आजमगढ़ के कुंवर गजेंद्र सिंह, गौरव रघुवंशी, राजेंद्र गुप्ता, अरविंद, अंकित, संतोष गुप्ता, सहित 45 लोग घायल हो गए। बवाल की सूचना पाकर सीओ घोसी अभिन कनौजिया भी मौके पर पहुंच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें