मोमबत्ती जलाकद संत रविदास को दी श्रद्धांजलि।
- फोटो : अमर उजाला
25 साल से काशी आ रही है बेगमपुरा ट्रेन, 60 लाख होते हैं खर्च
संत निरंजनदास महाराज 25 वर्षों से बेगमपुरा स्पेशल ट्रेन से काशी आते हैं। इस ट्रेन में सभी सुविधाएं रहती हैं। श्री रविदास जन्मस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजर रणवीर सिंह ने बताया कि सन् 2002 से रेल मंत्रालय से बेगमपुरा ट्रेन की बुकिंग पांच दिनों के लिए होती है। इसमें 50 से 60 लाख रुपये खर्च होते हैं। यह ट्रेन जालंधर से वाराणसी आती है और दो दिन तक खड़ी रहती है। गुरु के प्राकट्योत्सव के अगले दिन महाराज जी संगत के साथ रवाना होते हैं।
दीए जलाकर संत रविदास को किया गया नमन।
- फोटो : अमर उजाला
पीएम, दो सीएम और राहुल-मायावती को भी आमंत्रण
संत रविदास के प्राकट्योत्सव पर देश के शीर्ष पदों पर बैठे राजनीतिज्ञों को भी आमंत्रित किया गया है। श्री रविदास जन्मस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री के अलावा यूपी, पंजाब के मुख्यमंत्री, लोकसभा के प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मायावती आदि को निमंत्रण भेजा गया है।
ट्रस्टी निरंजन चिमा ने बताया कि निमंत्रण राजनीतिज्ञों के अलावा जनप्रतिनिधियों, विदेशों में रह रहे रैदासी प्रवासी भारतीयों को भी आमंत्रित किया गया है। कुछ लोगों की स्वीकृति मिली है। ज्यादातर प्रवासी भारतीय सभी आ रहे हैं। जबकि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों से अनुयायी आ रहे हैं।