संत गुरु रविदास की जयंती में शामिल होने के लिए पंजाब हरियाणा के विभिन्न शहरों से सेवादारों व संगत के आने का सिलसिला जारी है। कहीं अमृतवाणी का पाठ हो रहा है तो कहीं गुरु के मंदिर में सेवा का सिलसिला जारी है। संत रविदास मंदिर से लेकर पंडाल व लंगर हॉल तक सेवादार और संगत के सेवाभाव का नजारा श्रमसाधना को साकार कर रहा है।
मेला क्षेत्र में भीड़भाड़ बढ़ गई, दुकानें खुल गईं और रविदास मंदिर से लेकर लंगर हॉल तक अटूट कतार दिखने लगी है। लंगर शुरू होने के बाद लंगर चखने के लिए लोगों की भीड़ होने लगी है।