सीएम योगी से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सीरगोवर्धनपुर मंदिर पहुंच कर मत्था टेका और संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया। सीएम योगी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी संत के दर पर मत्था टेकने के लिए पहुंचे। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व सांसद संजय सिंह रविदास मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए आए।
संत रविदास मंदिर में पंजाब के सीएम
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पहले बुधवार तड़के पंजाब के सीएम चरण जीत सिंह चन्नी वाराणसी पहुंचे। बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाने के बाद संत रविदास की जन्मस्थली पहुंचे। चन्नी ने मत्था टेका और रैदासियों के शीर्ष धर्म गुरु संत निरजंन दास का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। दर्शन-पूजन के बाद घूमकर लंगर, पंडाल और रसोई देखी।
भीड़ के बीच रुक- रुक कर लोगों के साथ फोटो खिंचाई। सीएम के अंदाज ने रैदासियों का दिल जीत लिया। वापस लौटकर मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंचे तो लाइन में लगी श्रद्धालुओं की कतार देखकर पैदल ही सीर गेट के पास तक गए। इसके बाद एयरपोर्ट के लिए निकल लिए।