फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी और बिहार में 500 मिनी थियेटर खोलेंगे रवि किशन, बनारस से हुई शुरुआत

Sat, 06 Oct 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे रवि किशन - फोटो : अमर उजाला
फिल्म सुपरस्टार रवि किशन उत्तर प्रदेश और बिहार के छोटे कस्बों के लिए 500 वातानुकूलित सिनेमा घर खोलने जा रहे हैं। इसमें मनोरंज के साथ-साथ शिक्षा से संबंधित फिल्में दिखाई जाएंगी। शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे रवि किशन ने इस बात की जानकारी दी।

 
विज्ञापन

'सनकी दरोगा' एक खास तरह की फिल्म

2 of 6
ravi kishan - फोटो : amar ujala
तेलियाबाग स्थित आनंद मंदिर सिनेमाघर में अपनी फिल्म 'सनकी दरोगा' के प्रमोशन के दौरान पत्रकारों से कहा कि इसके माध्यम से कुछ लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए 'जादूज' के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। रवि किशन ने बताया कि उनका जन्म जौनपुर जिले के एक छोटे से गांव में हुआ है। गांव में मनोरंजन का साधन नहीं था। गांव में शिक्षा की कमी देखते हुए मन में बहुत दिन से पीड़ा थी कि गांव-गिरांव के लिए कुछ करूं।
 



 
विज्ञापन

3 of 6
ravi kishan - फोटो : amar ujala
लोग सिनेमा भी देख सकें और इसी कड़ी में शिक्षा को भी बढ़ावा भी मिलेगा। इस अवसर शोबाना और राहुल नेहरा के साथ जादूज के सह-संस्थापक सुपरस्टार रवि किशन ने उत्तर प्रदेश और बिहार में वीआर क्षमताओं के साथ 500 से 5000 मिनी थिएटर और एडुटेनमेंट जोन की घोषणा की।
 
 

4 of 6
ravi kishan - फोटो : amar ujala
पहले चरण में वाराणसी के पिंडरा में वातानुकूलित मिनी थिएटर और वीआर चाय नाश्ता तथा वीआर कैफे शुरू हुआ। शुक्रवार को 'सनकी दरोगा' फिल्म के यूपी प्रीमियर के साथ इसका उद्घाटन हुआ। शोबाना ने कहा कि भारतीय बुनियादी भूमि में नृत्य और संस्कृति फैलाने के लिए इस आधारभूत संरचना का उपयोग करेंगे।
 
 
विज्ञापन

5 of 6
ravi kishan - फोटो : amar ujala
रवि किशन की होम प्रोडक्शन फिल्म 'सनकी दरोगा' एक खास तरह की फिल्म है, जो समाज को एक विशेष संदेश भी दे रही है। इस फिल्म के 'प्रीमियर' का आगाज फिल्म के अभिनेता रवि किशन ने शुक्रवार को आनंद मंदिर तेलियाबाग से किया। यह फिल्म देश की एक बड़ी समस्या बलात्कार पर समसामयिक चुनौतियों को चिन्हित करती नजर आयेगी, जो कि आज के दौर की एक बड़ी समस्या बनी हुई है। फिल्म में समाज के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया गया है। दर्शाया गया है कि कैसे गंभीर मुद्दों का राजनीतिकरण हो जाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sanki daroga
फिल्म में दर्शाया गया है कि इस पर सोशल मीडिया की आभासी दुनिया में लोगो की प्रतिक्रिया तो होती है, लेकिन इसे समाप्त करने की हिम्मत और पहल बहुत कम लोग बात करते हैं। रवि किशन पूरी टीम के साथ उत्तर प्रदेश के भ्रमण पर भी हैं और देशवासियों से खुद रूबरू भी हो रहे हैं। यह सिर्फ एक सिनेमा नहीं है, बल्कि बलात्कार के विरुद्ध एक अभियान है, जिसका प्रयास है कि सिनेमा के प्रभाव से ही सही लेकिन अगर लोगो में सकारात्मक विचार मन में आये तो बलात्कार जैसी सामजिक बुराई को दूर करने में एक बड़ी सफलता हासिल होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें