फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेका में दो साल बाद होगा रावण दहन: रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले बना रहे मुस्लिम कारीगर

Fri, 16 Sep 2022 01:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बरेका में दो साल बाद रावण दहन होगा। विजयादशमी समिति के निदेशक एसडी सिंह ने बताया की इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 70 फीट, मेघनाद की 65 फीट और कुंभकर्ण के पुतले की ऊंचाई 60 फीट होगी। तीनों पुतलों के निर्माण में मंडुवाडीह निवासी शमशाद अपने सहयोगी कारीगरों के साथ लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
रावण का पुतला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बरेका में विजयादशमी पर दो साल के बाद दशानन के पुतले का दहन होगा। दशहरे के दिन दहन होने वाले रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का निर्माण
विज्ञापन

करने में मंडुवाडीह के मुस्लिम कारीगर जुटे हैं। केंद्रीय खेल मैदान पर आयोजित होने वाले दशहरा मेला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ढाई घंटे तक चलने वाले रूपक का रिहर्सल भी किया जा रहा है।
विजयादशमी समिति के निदेशक एसडी सिंह ने बताया की इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 70 फीट, मेघनाद की 65 फीट और कुंभकर्ण के पुतले की ऊंचाई 60 फीट होगी। तीनों पुतलों के निर्माण में मंडुवाडीह निवासी शमशाद अपने सहयोगी कारीगरों के साथ लगे हुए हैं। मोनो एक्टिंग पर रामचरित मानस की चौपाइयों पर होने वाले रूपक के लिए बरेका इंटर कालेज के छात्र व छात्राएं जुटे हैं। बरेका परिसर स्थित संस्थान हाल में रामचरितमानस की चौपाइयों पर आधारित रूपक मोनो एक्टिंग को राम वन गमन से लेकर सीता अग्नि परीक्षा तक की लीला को पांच दृश्यावलियों में बांटा गया है। बरेका स्टेडियम में मंच से सभी पात्रों के संवाद बोले जाएंगे। खेल मैदान में अयोध्या, पंचवटी, शबरी आश्रम, किष्किंधा, अशोक वाटिका, लंका अलग-अलग बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) - फोटो : अमर उजाला
बरेका महाप्रबंधक करेंगी भगवान की आरती
महाप्रबंधक बरेका अंजली गोयल अयोध्या में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता एवं हनुमान जी की आरती करेंगी। जिस समय आरती होगी उस समय मंच से आरती को गीत के
रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें