फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल गया रावण... जय श्री राम: काशी नगरी में BLW सहित विभिन्न स्थानों पर हुआ आयोजन, बुराई पर हुई अच्छाई की जीत

Sat, 12 Oct 2024 06:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के बरेका, यूपी कॉलेज सहित विभिन्न स्थानों पर रावण दहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त रही। पुलिस प्रशासन के लोग भीड़ को नियंत्रित करते दिखे। वहीं, लंकापति का पुतला दहन होते ही पूरी काशी जय श्रीराम... के नारों से गूंज उठी।
विज्ञापन
मलदहिया में रावण दहन का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी नगरी में रावण दहन शुरू हो गया है। इसी के साथ सभी स्थानों पर जय श्री राम.. का नारा भी गूंज उठा। जिले में विश्व प्रसिद्ध बीएलडब्ल्यू मैदान में फूंके जाने वाले रावण को देखने के लिए हजारों-लाखों की भीड़ एकत्रित होती है।

विज्ञापन


कई दिन पहले से ही इसकी तैयारी हो रही थी। शनिवार की देर शाम रावण दहन होते ही पूरा परिसर जय श्री राम... के नारे से गूंज उठा। वाराणसी में सबसे पहले मलदहिया चौराहे पर रावण का पुतला दहन किया गया। 

विज्ञापन


असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार विजयादशमी को लेकर काशी में उल्लासपूर्ण माहौल है। वाराणसी में बरेका, मलदहिया, यूपी कॉलेज सहित विभिन्न स्थानों पर रावण के पुतला दहन का आयोजन किया गया। पुतला दहन होते ही भीड़ ने जय श्रीराम और हर-हर महादेव का नारा लगा दिया।
विज्ञापन




रावण दहन के पूर्व रामलीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। भीड़ में महिलाओं और युवाओं की संख्या ज्यादा दिखी। बरेका में लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई थीं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं, बरेका में 75 फुट, 65 और 55 फुट का पुतला दहन होते ही भीड़ को सुरक्षित रहने का एलान कर दिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें