फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदपुर चौराहे पर जला रावण, हुई आतिशबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर चौराहे पर रविवार की रात विजयादशमी के बाद आयोजित होने वाली रामलीला के साथ ही रावण का पुतला दहन किया गया। आकर्षक आतिशबाजी और महिषासुर मर्दिनी का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। देर रात तक स्थानीय लोगाें ने मेले का लुत्फ उठाया और बच्चों ने भी मेले में जमकर खरीददारी की। कोरोना संक्रमण को देखते हुए दस दिन तक चलने वाला विजयादशमी समारोह एक ही दिन में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

रविवार को चांदपुर में रामलीला और रावणदहन की लीला का आयोजन हुआ। शाम से मेला क्षेत्र में स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ने लगा था। जगह-जगह खिलौने और खाने-पीने की वस्तुआें की दुकानें सजी हुई थीं। रामलीला मैदान में कलाकारों ने महिषासुर मर्दिनी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। उसके बाद रावण के पुतले में आग लगाई गई। तेज आवाज के साथ धूू धू कर रावण का पुतला जल उठा। इस दौरान रामलीला समिति की ओर से भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया। रामलीला समिति के उपाध्यक्ष राम दुलार यादव ने बताया कि कोरोना मानकों का पालन करते हुए लाग विमान इस वर्ष नहीं निकाले गए। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। मेले में थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह व मड़ौली चौकी प्रभारी राजकुमार वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें