फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेजा नहीं गया तो ढह जाएगा रत्नेश्वर महादेव का मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मणिकर्णिका तीर्थ के पास स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर को सहेजा नहीं गया तो आने वाली बरसात व बाढ़ में इसके ढहने की आशंका बनी हुई है। लंबे समय से मरम्मत के अभाव में शिखर से लेकर दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो चुकीं हैं। स्वागत काशी फाउंडेशन के संयोजक अभिषेक शर्मा ने मंदिर को सहेजने के लिए पीएम से गुहार लगाई है। पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मंदिर को संरक्षित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र में अभिषेक ने कहा है कि रत्नेश्वर महादेव का मंदिर काशी की अमूल्य धरोहर है और पूरे विश्व में विख्यात है। सात साल पहले मंदिर के शिखर पर आकाशीय बिजली गिरी थी। इसके कारण मंदिर के शिखर का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी मरम्मत अभी तक नहीं हो सकी है। काशी आने वाला हर पर्यटक इसको देखने के लिए यहां आते हैं। हर बार बाढ़ में यह मंदिर गंगा में समाहित हो जाता है। डेढ़ साल पहले प्रधानमंत्री ने भी मंदिर की चर्चा की थी। इस मंदिर की मरम्मत होने से हम इस अमूल्य धरोहर को बचा सकेंगे। गंगा की तलहटी में बना यह मंदिर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें