फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद बाबू राम निषाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर सोमवार को रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में राज्यसभा सांसद बाबू राम निषाद ने बैठक की। जिसमें कमजोर बूथों को मजबूत करने को लेकर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

सांसद बाबूराम निषाद ने कहा कि बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत कमजोर बूथों की पहचान की योजना बनाई है। जहां सांसद और विधायक जाकर बूथ को मजबूत बनाएंगे। निषाद ने कहा कि पार्टी ने वर्ष 2019 के बूथवार परिणाम के आधार पर बूथों को ए, बी, सी श्रेणी में बांटा गया है। बूथ सशक्तीकरण के लिए बनाई गई टीम को संपर्क और संवाद कर बूथ के कमजोर होने के कारणों का पता लगाकर उसका समाधान करना है। इसके लिए संगठन ने पांच पेज का एक प्रोफार्मा बनाया है। जिसमें बूथ से जुड़ी जानकारी भरकर संगठन की ओर से तैयार किए गए एप पर अपलोड करना होगा। बैठक में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, अजगरा विधायक टी राम, रोहनिया विधायक सुनील पटेल, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें