फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड में धांधली करने वाले जाएंगे जेल

Tue, 09 May 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर व भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोमवार को अजगरा विधानसभा के चोलापुर ब्लॉक के धरसौना में लोगों को सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि दिव्यांगों के कर्ज माफ किए जाएंगे और उन्हें रोजगार के लिए एक लाख रुपए ऋ ण दिए जाएंगे। नौकरी में भी विशेष छूट दी जाएगी। वहीं दिव्यांगों को मिलने वाले पेंशन की धनराशि 500 रुपए कर दी गई है।
विज्ञापन


कर्ज माफी की घोषणा कैबिनेट की बैठक के बाद कर दी जाएगी। बताया कि प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को दो ड्रेस और जूता दिया जाएगा। सरकार शिक्षा में सुधार के लिए कटिबद्ध है। 200 दिन छात्र व अध्यापकों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। बताया कि राशन कार्ड बनाने में धांधली होने पर संबंधित कर्मचारी व अधिकारी के विरुद्ध धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।

बताया कि बीमार होने पर सरकारी अस्पताल में इलाज कराएं, किसी प्रकार की दिक्कत और पैसे की मांग हो तो मुझे फोन पर सूचित करें। कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस के लोग जन समस्या को लेकर मेरे समक्ष अपनी बात रख सकते हैं। दलगत नीतियों से हटकर विकास किया जाएगा। राजभर समाज के लोगों से 10 जून को बहराइच में सुहेलदेव के नाम पर विजय दिवस मनाने के अपील की। इस दौरान छेदी यादव, तेज बहादुर गुप्ता, रमेश राजभर, चंद्रशेखर सिंह, विधायक कैलाश सोनकर, राजेश यादव, गुलाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें